Skip to content
Advertisement

Faasla Lyrics

Advertisement

Faasla Lyrics

आज भी मैं उस जगह
जिस जगह हुए थे जुदा
क्या ख़ुशी क्या ही ग़म
अब जो तू ही न रहा

बारिश तो अब भी आती है
पर आते नहीं हो क्यूँ तुम
शामों में तुम भी रोए हो
ये बताते नहीं हो क्यूँ तुम

Advertisement

हारा मैं हारे तुम
जीता क्यों ये फ़ासला
आज भी मैं उस जगह
जिस जगह हुए थे जुदा

है गवाह मेरे इश्क़ की
सारी ज़मीन सारा फलक
तुझसे मिली मुझे हर ख़ुशी
तुझको दिए मैंने सारे हक़

फिर किसकी लगी ऐसी नज़र
जो न उतरी है दूर जाने तक

हो वादा था तुम न जाओगे
वो निभाते नहीं हो क्यूँ तुम
दोनों में इश्क़ बाक़ी है
ये दिखाते नहीं हो क्यूँ तुम

चाँद जब तारे हो
खाली क्यों है ये आसमाँ
आज भी मैं उस जगह
जिस जगह हुए थे जुदा

पलकें खुलें जब
रातों को आये तेरी याद
आये तेरी याद

हमको तो ना मिला
कोई तेरे बाद
कोई तेरे बाद

हो सके तो अब तुम
फिर न आना
भूल ही जाना हमें

अब जो फिर से आओगे तो
जाने न देंगे तुम्हें हम

हो रो रो के जब भी सोते हैं
तो जगाते नहीं हो क्यूँ तुम
रूठे हैं जानते हो ये
तो मनाते नहीं हो क्यूँ तुम

आख़िरी ये दुआ
ख़ुश रहे यारा तू सदा
आज भी मैं उस जगह
जिस जगह हुए थे जुदा

Advertisement

Song details & credits

SongFaasla
SingersDarshan Raval, Shirley Setia
LyricistYoungveer
MusicAnmol Daniel, Sagar Ahuja
LabelIndie Music
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Who wrote the lyrics of "Faasla" song?
The lyrics of “Faasla” were written by Youngveer.
Who is the singer of "Faasla" song?
“Faasla” is sung by Darshan Raval and Shirley Setia.