Skip to content
Advertisement

Khamoshiyan Title Track Lyrics

Advertisement

Khamoshiyan Title Track Lyrics

खामोशियाँ आवाज़ हैं
तुम सुनने तो आओ कभी
छूकर तुम्हें खिल जाएंगी
घर इनको बुलाओ कभी
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा

खामोशियाँ..तेरी मेरी, खामोशियाँ
खामोशियाँ..लिपटी हुई, खामोशियाँ

Advertisement

क्या उस गली में कभी तेरा जाना हुआ
जहाँ से ज़माने को गुज़रे ज़माना हुआ
मेरा समय तो वहीं पे है ठहरा हुआ
बताऊँ तुम्हें क्या मेरे साथ क्या क्या हुआ

हम्म..खामोशियाँ एक साज़ है
तुम धुन कोई लाओ ज़रा
खोमोशियां अलफ़ाज़ हैं
कभी आ गुनगुना ले ज़रा
बेकरार हैं बात करने को
कहने दो इनको ज़रा.. हां..

खामोशियाँ..तेरी मेरी, खामोशियाँ
खामोशियाँ..लिपटी हुई, खामोशियाँ

नदिया का पानी भी खामोश बहता यहां
खिली चांदनी में छिपी लाख खामोशियाँ
बारिश की बूंदों की होती कहाँ है जुबां
सुलगते दिलों में है खामोश उठता धुंआ

खामोशियाँ आकाश हैं
तुम उड़ने तो आओ ज़रा
खामोशियाँ एहसास है
तुम्हें महसूस होती है क्या
बेकरार है बात करने को
कहने दो इनको ज़रा.. हां..

[खामोशियाँ..तेरी मेरी, खामोशियाँ
खामोशियाँ..लिपटी हुई, खामोशियाँ]x2

Advertisement

Song details & credits

SongKhamoshiyan Title Track
SingerArijit Singh
MovieKhamoshiyan
LyricistRashmi Singh
MusicJeet Ganguli
LabelSony Music India
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Khamoshiyan Title Track" from and when was it released?
“Khamoshiyan Title Track” is from the movie Khamoshiyan.
Who wrote the lyrics of "Khamoshiyan Title Track" song?
The lyrics of “Khamoshiyan Title Track” were written by Rashmi Singh.
Who is the singer of "Khamoshiyan Title Track" song?
“Khamoshiyan Title Track” is sung by Arijit Singh.