Skip to content
Advertisement

Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua Lyrics

Advertisement

Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua Lyrics

तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
और दुआ दे के परेशान सी हो जाती हूँ

मेरे मुन्ने मेरे गुलज़ार के नन्हे पौधे
तुझको हालात की आँधी से बचाने के लिए
आज मैं प्यार के आँचल में छुपा लेती हूँ
कल ये कमज़ोर सहारा भी ना हासिल होगा
कल ये कमज़ोर सहारा भी ना हासिल होगा
कल तुझे काँटों भरी राह पे चलना होगा
ज़िंदगानी की कड़ी धूप में जलना होगा
तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
और दुआ दे के परेशान सी हो जाती हूँ

Advertisement

तेरे माथे पे शराफ़त की कोई मोहर नहीं
चंद बोसे हैं मोहब्बत के सो वो भी क्या है
मुझसी माँओं की मोहब्बत का कोई मोल नहीं
मुझसी माँओं की मोहब्बत का कोई मोल नहीं
मेरे मासूम फ़रिश्ते तू अभी क्या जाने
तुझ को किस-किस के गुनाहों की सज़ा मिलनी है
दीन और धर्म के मारे हुए इंसानों की
जो नज़र मिलनी है, तुझ को वो ख़फ़ा मिलनी है
तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
और दुआ दे के परेशान सी हो जाती हूँ

बेड़ियाँ ले के लपकता हुआ क़ानून का हाथ
बेड़ियाँ ले के
बेड़ियाँ ले के लपकता हुआ क़ानून का हाथ
तेरे माँ-बाप से जब तुझ को मिली ये सौग़ात
कौन लाएगा तेरे वास्ते ख़ुशियों की बारात?
कौन लाएगा तेरे वास्ते ख़ुशियों की बारात?
मेरे बच्चे, तेरे अंजाम से जी डरता है
तेरी दुश्मन ही ना साबित हो जवानी तेरी
काँप जाती है जिसे सोच के ममता मेरी
उसी अंजाम को पहुँचे ना कहानी तेरी

तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
और दुआ दे के परेशान सी हो जाती हूँ
और दुआ दे के परेशान सी हो जाती हूँ

Advertisement

Song details & credits

SongTere Bachpan Ko Jawani Ki Dua
SingerLata Mangeshkar
MovieMujhe Jeene Do
LyricistSahir Ludhianvi
MusicJaidev
LabelSaregama
StarringSunil Dutt, Waheeda Rehman, Mumtaz Askari, Nirupa Roy
Year1963
LanguageHindi

Frequently Asked Questions

Which movie is "Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua" from and when was it released?
“Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua” is from the movie Mujhe Jeene Do, released in 1963.
Who wrote the lyrics of "Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua" song?
The lyrics of “Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua” were written by Sahir Ludhianvi.
Who is the singer of "Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua" song?
“Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua” is sung by Lata Mangeshkar.
Who has featured in the "Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua" music video?
The music video of “Tere Bachpan Ko Jawani Ki Dua” features Sunil Dutt, Waheeda Rehman, Mumtaz Askari and Nirupa Roy.